फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays August 2021: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही देख लें छुट्टियों की ये सूची

Sat, 31 Jul 2021 04:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको अगस्त में बैंक का कोई भी काम निपटाना है कि पहले देख लें कि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अगले महीने किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Bank Holidays in August (अगस्त में बैंकों की छुट्टी) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि अगस्त में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन




आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए आठ अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 13, 16, 19, 20, 21, 23, 30 और 31 तारीख को हैं। 
 
तारीख राज्य अवसर
13 अगस्त 2021 इंफाल पेट्रियट्स डे    
16 अगस्त 2021 नागपुर, बेलापुर और मुंबई पारसी न्यू ईयर (शहंशाही)
19 अगस्त 2021 अगरतला, अहमदाबाद, कानपुर, कोलकाता, जम्मू, जयपुर, नई दिल्ली, नागपुर, पटना, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद मुहर्रम (आशूरा)
20 अगस्त 2021 कोच्ची, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और बंगलूरू मुहर्रम/पहला ओणम
21 अगस्त 2021 कोच्ची और तिरुवनंतपुरम तिरुवोणम
23 अगस्त 2021 कोच्ची और तिरुवनंतपुरम श्री नारायणा गुरु जयंती
30 अगस्त 2021 अहमदाबाद, कानपुर, गैंगटॉक, चंडीगढ़, चेन्नई, जम्मू, जयपुर, देहरादून, पटना, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर, शिमला और शिलांग जन्माष्टमी (श्रावण वड़ -8)/कृष्ण जयंती
31 अगस्त 2021 हैदराबाद श्री कृष्ण अष्टमी
विज्ञापन

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। एक अगस्त, आठ अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्त को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को माह का दूसरा शनिवार है और 28 अगस्त को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 

नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें