फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट के बाद भारत ने फिर शुरू किया मलयेशिया से पॉम ऑयल आयात

Fri, 15 Nov 2019 02:16 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कश्मीर मुद्दे पर मलयेशिया सरकार के विरोधी सुर के बाद बंद हुआ था आयात
  • मलेशिया सरकार ने वहां से आयात करने पर दी है पांच डॉलर प्रति टन की छूट 
  • कारोबारियों ने दिसंबर में 70 हजार टन पॉम ऑयल आयात करने का करार किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया से पॉम ऑयल के सबसे बड़े खरीदार रहे भारत ने करीब एक महीने बाद फिर से आयात शुरू कर दिया है। मलयेशिया की ओर से शुल्क में राहत दिए जाने के बाद भारतीय शोधकर्ताओं ने आयात दोबारा बहाल कर दिया। कारोबारियों ने दिसंबर में 70 हजार टन पॉम ऑयल आयात करने का करार किया है। इस पर कुआलालाम्पुर की ओर से 5 डॉलर प्रति टन की राहत दी जा रही है।  

विज्ञापन


मामले से जुड़े कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मलयेशिया में पॉम ऑयल की कीमतें पिछले दो वर्षों में उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके अलावा कश्मीर मुद्दे पर मलयेशिया सरकार के विरोधी सुर के बाद कारोबारियों में सरकार की ओर से सख्ती बरते जाने की आशंका से पिछले महीने आयात बंद कर दिया गया था। 

मुंबई स्थित वैश्विक कारोबारी फर्म का कहना है कि मलयेशिया हमें पांच डॉलर प्रति टन की छूट के साथ पॉम ऑयल के आयात को राजी है। इस कदम से कई कारोबारियों के आयात का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सबसे ज्यादा पॉम ऑयल का आयात मलयेशिया से करता है, जबकि इंडोनेशिया दूसरे पायदान पर है।

एक साल के निचले स्तर पर पॉम आयात

वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ने से भारतीय कारोबारियों ने पॉम ऑयल का आयात अक्तूबर में काफी कम कर दिया है। इससे कुल आयात करीब एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल के मुकाबले आयात में 15 फीसदी गिरावट आई है। इस दौरान कीमतों ने भी चार साल का शिखर छुआ है। अक्तूबर में ही पॉम की वायदा कीमतें 16 फीसदी बढ़ गई थी, जो सितंबर 2015 के बाद का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें