फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 08:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मलविंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह और रेलिगेयर के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील गोधवानी पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों व्यक्तियों पर रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के फंड में गड़बड़ी करने का आरोप है। 

ईडी लेगी रिमांड

ईडी के अधिकारी दोनों को गिरफ्तार करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। इन दोनों को जेल में ही मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मुमकिन है कि इस दौरान ईडी पूछताछ के लिए सिंह और गोधवानी की कस्टडी मांग सकती है। इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों को गिरफ्तार किया था। 2397 करोड़ रुपये के घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

14 नवंबर तक थी रिमांड

दिल्ली की एक अदालत ने रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में धोखाधड़ी मामले में फोर्टिंस हेल्थकेयर के प्रमोटर मलविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर सिंह की न्यायिक हिरासत 14 नवंबर तक बढ़ा दी थी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने इस मामले में तीन अन्य आरोपी सुनील गोदवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना की भी न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई थी।

विज्ञापन


23 अक्तूबर को अदालत को बताया था कि आरएफएल मामले में दोनों भाइयों की तरफ से कंपनी को कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया गया था। एक कंपनी से दूसरी में अवैध तौर पर राशि भेजने के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 46 वर्षीय मलविंदर और 44 वर्षीय शिविंदर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें