फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इंदौर वनडे रद्द कराने में रोड़ा बने कनमड़ीकर? अमर उजाला से बातचीत में किया खुलासा

Mon, 01 Oct 2018 06:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

एशिया कप के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू दौरा खेलना है। 2 टेस्ट मैच, पांच वनडे के बाद 2 टी-20 खेलना है। मगर सीरीज शुरू होने से पहले ही विवादों में आ चुकी है। इंदौर में होने वाला सीरीज का दूसरा वनडे एमपीसीए और बीसीसीआई के बीच तनातनी से खटाई में पड़ते नजर आ रहा है।

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्तूबर को इंदौर में होने वाले वनडे इंटरनेशनल मैच को शिफ्ट किया जा सकता है क्योंकि मुफ्त पास को लेकर बीसीसीआई और एमपीसीए में मतभेद हैं।   दरअसल बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता में 90 प्रतिशत टिकट सार्वजनिक बिक्री के लिए सुरक्षित रखे जाने चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि एमपीसीए को सिर्फ 10 प्रतिशत टिकट ही मुफ्त में देने का अधिकार है। इस मामले में होल्कर स्टेडियम की क्षमता 27, 000 दर्शकों की है और एमपीसीए के पास 27, 00 मुफ्त टिकट होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें