भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति
- फोटो : Social media
माना जाता है कि साल 1980 में एक कंपनी भी बनाई गई थी, जिसकी देखरेख में मूर्ति बनाने का सारा काम होता। हालांकि मूर्ति की संरचना कैसी हो और उसपर खर्च होने वाला पैसा कहां से आएगा, ये सब सोचने में ही कई साल गुजर गए। आखिरकार लंबी प्लानिंग के बाद मूर्ति बनाने का काम साल 1994 में शुरू हुआ। इसे बनाने में इंडोनेशिया की कई सरकारों ने मदद की। हालांकि कई बार बजट की कमी के चलते काम रूका भी। 2007 से 2013 तक मूर्ति बनाने का काम रूका रहा था, लेकिन उसके बाद जब इसका काम दोबारा शुरू हुआ तो फिर वो पूरा बनने के बाद ही रूका।