फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे काला पदार्थ, बड़ा गहरा है इसके कालेपन का राज

Wed, 04 Nov 2020 12:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया का सबसे काला पदार्थ - फोटो : Social media
दुनियाभर में काले रंग को बहुत ही ज्यादा मनहूस माना जाता है, चाहे वो काले रंग का कपड़ा ही क्यों न हो, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस रंग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना है। विज्ञान के अनुसार, काला रंग अत्यधिक गर्मी प्रदान करने वाला होता है। यही कारण है कि सर्दियों के दिनों में काले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि काला रंग सूर्य की गर्मी को अवशोषित कर लेता है और उसे बाहर जाने नहीं देता, जिस कारण शरीर में गर्मी बनी रहती है। काले रंग को सभी रंगों में प्रधान रंग माना जाता है, क्योंकि यह सभी रंगों के सम्मिश्रण से तैयार होता है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही ज्यादा काली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे काला पदार्थ कौन सा है? 
विज्ञापन

2 of 4
दुनिया का सबसे काला पदार्थ - फोटो : Social media
दुनिया के सबसे काले पदार्थ को 'वेंटाब्लैक' नाम से जाना जाता है। यह इतना काला है कि अगर इसे किसी ऊबर-खाबर जगह पर पोत दिया जाए, तो उसकी सतह बिल्कुल सपाट दिखने लगती है। इसके कालेपन की वजह ये है कि यह प्रकाश के 99.96 फीसदी हिस्से को सोख लेता है। 
विज्ञापन

3 of 4
दुनिया का सबसे काला पदार्थ - फोटो : Social media
वेंटाब्लैक को ब्रिटेन की नैनोटेक कंपनी सरे नैनोसिस्टम्स ने साल 2014 में विकसित किया था। पिछले साल ही कंपनी ने इसे स्प्रे के रूप में भी पेश किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कोई पेंट है तो आप गलत हैं। वेंटाब्लैक कोई पेंट नहीं बल्कि यह कार्बन के नैनोट्यूब्स से मिलकर बना है।  
विज्ञापन

4 of 4
दुनिया की सबसे काली कार - फोटो : Social media
वेंटाब्लैक में हर नैनोट्यूब की मोटाई 20 नैनोमीटर के बराबर है यानी एक इंसानी बाल की मोटाई से भी 3500 गुना पतला। रोशनी इन्ही नैनोट्यूब्स के बीच की बारीक जगहों पर फंसकर रह जाती है, जिसकी वजह से वेंटाब्लैक में सिर्फ और सिर्फ कालापन ही नजर आता है, इसके सिवा कुछ नहीं। पिछले साल ही इस पदार्थ की मदद से बीएमडब्ल्यू ने एक कार बनाई थी, जिसे दुनिया की सबसे काली कार माना गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें