दुनियाभर में काले रंग को बहुत ही ज्यादा मनहूस माना जाता है, चाहे वो काले रंग का कपड़ा ही क्यों न हो, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस रंग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना है। विज्ञान के अनुसार, काला रंग अत्यधिक गर्मी प्रदान करने वाला होता है। यही कारण है कि सर्दियों के दिनों में काले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि काला रंग सूर्य की गर्मी को अवशोषित कर लेता है और उसे बाहर जाने नहीं देता, जिस कारण शरीर में गर्मी बनी रहती है। काले रंग को सभी रंगों में प्रधान रंग माना जाता है, क्योंकि यह सभी रंगों के सम्मिश्रण से तैयार होता है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही ज्यादा काली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे काला पदार्थ कौन सा है?