रोमांच की दुनिया में ले जाती है ये लिफ्ट
- फोटो : Dailymail & Indian Express
हाल ही में चीन में बनी दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई हैं। ये लिफ्ट इतनी ऊंची है कि कमजोर आदमी की तो सांस ही अटक जाए।
लिफ्ट की सवारी आपको हैरतअंगेज रोमांच से भर देती है। ये लिफ्ट 1070 फुट यानी 326 मीटर ऊंची है।
खाइयों के बीचों बीच बनी ये लिफ्ट किसी नब्बे मंजिला इमारत जैसी है। इसमें बैठ कर इसके आस पास देखना ही डरावना है।
ये दुनिया की सबसे लंबी आउटडोर लिफ्ट है। ग्राउंड से टॉप तक जाने में ये लिफ्ट महज दो मिनट का समय लेती है। ये एकबार में एक साथ 50 लोगों को ले जा सकती है।
लिफ्ट चीन के झांगजियाजी फॉरेस्ट पार्क के वुलिंगयुआन स्केनिक इलाके में है। इसकी खूबियों की वजह से इसे 'हंड्रेड ड्रैगन्स स्काई लिफ्ट' के नाम से जाना जाता है।
कांच से बनी इस पारदर्शी लिफ्ट को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया था लेकिन इस महीने सैलानियों के लिए इसके खुलने की संभावना है।
ये लिफ्ट जहां है वहां से पैदल चढ़कर जाने ऊपर तक जाने में दो से ढाई घंटे का वक्त लगता है। लेकिन लिफ्ट से ये काम महज दो मिनट में हो जाता है।
लिफ्ट पर सवार होकर आपको जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म अवतार याद आ जाएगी, क्योंकि रोमांचक नजारे फिल्म के पैंडोरा प्लानेट जैसा ही बिम्ब बनाते हैं।
सोर्स- Dailymail & Indian Express