फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर भिखारी, कमाई जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

Sat, 06 Oct 2018 04:15 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ये हैं भारत के नौ सबसे अमीर भिखारी
विज्ञापन

आप जिनको चिल्लर (एक या दो रुपए) देते हैं उनसे जुड़ी ये खबर आपको चौका देगी। देश के लगभग हर चैराहे और रोड पर आपको भीख मांगते कई भिखारी नजर आते है, जिन्हें आप शायद रहम करके कुछ रूपए दान में दे देते हैं। लेकिन जरा सोचिए, कि आप जिस भिखारी को सिक्कों की भीख देते हैं, वह दरअसल एक करोड़पति निकल आए तो, आपके चेहरे का भाव देखने लायक होगा। 

विज्ञापन


आज हम आपको जिन भिखारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, वे दरअसल भारत के सबसे अमीर भिखारियों में शामिल हैं पर शायद ही उनके बारे में आपको कुछ पता हो। ये भिखारी सुविधा-सम्पन्न हैं, उनके बच्चे बड़े-बड़े कॉन्वेन्ट स्कूलों में पढ़ते हैं, उनके पास अपना खुद का बड़ा बिजनेस भी है, दुकानें हैं और करोड़ों का बैंक बैलेन्स है, इसके बावजूद भी भीख मांगना इनका पेशा है। आप भी जानिए भारत के खास और नौ करोड़पति भिखारियों के बारे में। 

भिखारी भरत जैन, कमाई 65 हजार प्रति माह

भिखारी भरत जैन (इनसेट में) की इमारत
भनाभन अंग्रेजी बोलने वाले 49 साल के भिखारी भरत जैन को जानिए। जनाब रोजाना 8 से 10 घंटे मुंबई के परेल पर भीख मांगते है और महीने के करीब 65 हजार रुपए कमा लेते हैं, जो कि वहां के मुख्यमंत्री की पगार से भी अधिक है। है न होश उड़ाने वाली बात, तो और सुनिए इनके पास खुद के 70-70 लाख के दो फ्लैट भी हैं। भरत भांडुप इलाके में एक जूस की दुकान के मालिक भी हैं, इसी जगह पर इनकी एक और दुकान है। इन दोनों दुकानों से भरत को 10 हजार रुपए महीने का किराया मिलता है। भरत के परिवार में उनके पिता और बीवी बच्चे हैं। भरत हिन्दुस्तान के सबसे अमीर भिखारी हैं, फिर भी अगर ये परेल पर भीख मांगते दिख जाएं तो हैरान मत होइएगा।

पटना के भिखारी पप्पू कुमार, बैंक बैलेंस 1 करोड़ से भी ऊपर

भिखारी पप्पू कुमार, पटना
ये जनाब हैं पप्पू कुमार, पटना से आते हैं। इनका बैंक बैलेंस 1 करोड़ से भी ऊपर है। फिर भी लोगों से यह कह कर भीख मांगते हैं कि कई दिनों से कुछ भी खाया पिया नहीं हैं, कुछ खाने के लिए रुपए दे दो। अक्सर लोग इनकी हालत देखकर और तरस खाकर भीख दे ही देते हैं। पप्पू कुमार अपने लड़के को इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढ़ा रहे हैं, है ना मजेदार पप्पू कुमार की कहानी। 

फैशनेबल तरीके से भीख मांगते हैं मासु

मासु
यह साहब फिल्म स्टूडियो में कपड़े बदल कर ऑटो से भीख मांगने वाली जगह पर पहुंचते हैं। मासु भी मुंबई के परेल से ताल्लुक रखते हैं। वहां उनका खुद का 1 कमरे का फ्लैट है। साथ ही 30 लाख रुपए की अन्य संपत्ति के साथ लगभग 30 लाख तक की संपत्ति है। परिवार वालों के समझाने के बाद भी ये अपने फैशनेबल तरीके से भीख मांगना नही छोड़ते।

खुद के फ्लैट में भाई के साथ मजे से रहते हैं भिखारी कृष्ण कुमार गीते

कृष्ण कुमार गीते
नल्लोसपूरा में रहने वाला कृष्ण कुमार गीते अपने भाई के साथ अपने खुद के फ्लैट में मजे से रहता है। वह दिन में 8 से 10 घंटे भीख मांगता है और महिने में 10 से 15 हजार कमा लेता है। इसके अलावा कृष्ण कुमार के पास बैंक में लाखों पैसा जमा है।

विदेश यात्रा कर चुकी हैं भिखारी सार्वितीया देवी

भिखारी सार्वितीया देवी
इनसे मिलिए, ये हैं भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला भिखारी सार्वितीया देवी। ये पटना में रहती हैं और सालाना 36 हजार रुपए एलआईसी प्रीमियम का भुगतान करती हैं। भीख से हुई आमदनी से ये अपनी बेटी की शादी कर चुकी हैं और इनके पास भी खुद का घर है। दिलचस्प बात तो यह है की ये सात तीर्थ स्थानों पर तो घूम चुकी हैं साथ ही विदेश यात्रा भी की है।

संभाजी काले रोज कमाते हैं 1500 रुपए

संभाजी काले
संभाजी काले भिखारी मुंबई के स्लम क्षेत्र विरार से आते हैं। संभाजी काले रोज भीख मांगकर 1500 रुपए कमा लेते हैं, इसके इलावा इनके पास खुद के 2 घर और इतने ही प्लॉट है। और तो और इन्होने बैंकों में भी निवेश कर रखा है।

परिवार मना करता है फिर भी हाजी भीख ही मांगते हैं

भिखारी हाजी
हाजी मुंबई से हैं, इनकी रोजाना की आमदनी 2 हजार रुपए है। त्योहारों के समय इनकी आमदनी बढ़ जाती है। इनके पास खुद का घर है और साथ में ही लगभग 15 लाख तक के प्लाट भी हैं। इसके अलावा हाजी का खुद का जरी का कारखाना है, जहां 15 लोग काम करते हैं। अपने परिवार के समझाने के बाद भी ये भीख मांगना नही छोड़ते। हाजी कहते हैं कि एक ठीक-ठाक आमदनी शुरू होने पर वह अकेले रहने लगेंगे।

खम्मम की रामबाई ने आजतक नहीं बताई अपनी सम्पत्ति

भिखारी रामबाई
खम्मम की रामबाई को हर कोई जनता है, ये खम्मम में बहुत लोकप्रिय हैं। हालांकि इन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा तो नहीं किया है, पर जिस दिन इनकी संपत्ति की पोटरी का खुलासा होगा आपके जरूर होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड रखती हैं सबसे बुजुर्ग भिखारी लक्ष्मी दास

सबसे बुजुर्ग भिखारी लक्ष्मी दास
लक्ष्मी दास को सबसे बुजुर्ग भिखारी माना जाता है। लक्ष्मी 1964 में 16 साल की उम्र से ही भीख मांग रही हैं। लक्ष्मी दास को पोलियो है और इन्होंने भीख मांग-मांग कर मोटा बैंक बैलेंस बना लिया है। अभी हाल ही में उन्हें बैंक का क्रेडिट कार्ड मिला है, है न कमाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें