फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत और आलीशान एयरपोर्ट, जिन्हें देखकर कहेंगे जन्नत है यहां

Sat, 11 Jan 2020 10:44 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
खूबसूरत एयरपोर्ट - फोटो : Social media
आमतौर पर रेलवे स्टेशनों या एयरपोर्ट्स (हवाईअड्डे) पर इंतजार करना काफी मुश्किल और उबाऊ लगता है, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सबसे खूबसूरत माना गया है। ये ऐसी जगहें हैं जहां अगर फ्लाइट का इंतजार भी करना पड़े तो भी किसी यात्री को बुरा ना लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : Social media
शुरुआत इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करते हैं, जहां दो सिनेमाहॉल, म्यूजियम और घूमने-फिरने के लिए गार्डन और आइस-स्केटिंग पार्क भी है। मतलब हम ये कह सकते हैं कि यह एयरपोर्ट होने के साथ-साथ एक खूबसरत मॉल भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट - फोटो : Social media
ये है सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट। यह एयरपोर्ट गार्डन, वॉटरफॉल और छोटे-छोटे नहरों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। चांगी एयरपोर्ट में ही दुनिया का सबसे लंबा एयरपोर्ट स्लाइड है। यहां कई थीम पार्क भी हैं, जैसे लॉर्ड्स ऑफ रिंग्स और द हॉबिट। 

4 of 6
हांगकांग एयरपोर्ट - फोटो : Social media
हांगकांग एयरपोर्ट भी दुनिया के सबसे आलीशान एयरपोर्ट्स में से एक है। यहां आईमैक्स सिनेमाहॉल भी है। 
विज्ञापन

5 of 6
क्वालालंपुर एयरपोर्ट - फोटो : Social media
मलयेशिया का क्वालालंपुर एयरपोर्ट बेहद ही खूबसूरत है। कंक्रीट के कई सारी इमारतें देखने के बजाय इसके अंदर लोगों को हरियाली भी दिखती हैं, जो इस एयरपोर्ट से खूबसूरत बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैककैरन इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : Social media
लास वेगास का मैककैरन इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने मूर्तिकला और भित्तिचित्रों के लिए नामी है। यहां खाली वक्त में यात्री गैमलिंग भी खेल सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें