फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: यहां दूसरों की पत्नी को चुराकर की जाती है शादी, अजीबोगरीब परंपरा के बारे में जानकर होगी हैरानी

Wed, 14 Jun 2023 02:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Wodaabe tribe - फोटो : istock
Wodaabe Wife Stealing Festiva: मनुष्य के जीवन में शादी का बड़ा महत्व है। हालांकि इसको लेकर दुनियाभर में अलग-अलग मान्यताएं है। अलग-अलग जाति, धर्म और देश के लोग विभिन्न रस्मो-रिवाजों के साथ शादी करते हैं। हमारे देश में भी अलग-अलग स्थान पर शादी को लेकर कई तरह के रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़े एक ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी विचित्र जनजाति पाई जाती है, जो शादी के लिए बेहद अजीबोगरीब पंरपरा का पालन करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाकि के लोग शादी करने के लिए दूसरों की बीवियों को चुकाते हैं। जी हां, ये सुनने बेहद अजीब है लेकिन यहां के लोग इस परंपरा का पालन बहुत लंबे समय से करते आ रहे हैं। आइए इस अजीब परंपरा के बारे में अधिक जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
wodaabe tribe - फोटो : Twitter @Citizen09372364
पश्चिमी अफ्रीका में पाई जाने वाली इस जनजाति का नाम वोदाब्बे जनजाति है, जो शादी करने के लिए एक-दूसरे की बीवियों को चुराते हैं। ये जनजाति इस तरह की शादी के लिए जानी जाती है। ये परंपरा ही इस जनजाति की पहचान है।
 
विज्ञापन

3 of 6
wodaabe tribe - फोटो : iStock
इस जनजाति के लोग शादी करने के लिए एक-दूसरे की पत्नी को चुराते हैं। दरअसल ये अजीबोगरीब परंपरा पहली शादी के लिए नहीं होती है। बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी इनके घर वालों की मर्जी से होती है।
 

4 of 6
wodaabe tribe - फोटो : istock
इस जनजाति के लोगों में दूसरी शादी करने का रिवाज जरा हटके है। ये लोग दूसरी शादी के लिए किसी दूसरे शख्स की पत्नी को पसंद करते हैं फिर उन्हें चुराकर शादी करते हैं। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं मिलता है। दुसरी शादी करने का केवल यही तरीका है।
 
विज्ञापन

5 of 6
wodaabe tribe - फोटो : istock
ये लोग हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन करते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान सभी लड़के सज-धज कर और अपने चेहरे को रंग कर आते हैं। इस सामूहिक आयोजन के दौरान लड़के डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नियों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। पर इस बारे में उसके पति को जानकारी नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Wodaabe tribe - फोटो : istock
इस दौरान किसी की पत्नी अगर दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है तो समुदाय के लोग दोनों की शादी करा देते हैं। इनकी दूसरी शादी को समुदाय लव मैरिज के तौर पर स्वीकार कर लेता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें