इग्लैंड के लिंकनशायर के उस अस्पताल में सभी हैरत में थे जब एक बिना जननांगो वाले बच्चे का जन्म हुआ। आज उस मंजर को याद करते हुए 27 वर्षीय जो होलिडे अपनी अजीब दास्तान बताता है।
जो के मुताबिक जब वो पैदा हुआ तो उसे देखकर मां अवाक रह गई थी। जो बताता है कि मैं और मेरी मां अक्सर इस बारे में बात करते हैं। मेरी मां की तरह मेरे पिता भी मुझे देखकर सदमे की हालत में आ गए थे।
जब मेरी मां ने डॉक्टर से मेरी पहचान के बारे में जानना चाहा तो डक्टर जवाब नहीं दे सके कि मैं लड़का था या लड़की। मेरी मां गुस्से से डॉक्टर पर भड़क उठी थी जब डॉक्टर ने ये जवाब दिया।
मेरे पेट से लेकर कमर और जननांगों तक का हिस्सा इतना विकृत था कि डॉक्टरों के पास कोई जवाब ही नहीं था।
जो का जन्म जनवरी 1988 में एक बड़ी ही दुर्लभ अवस्था में हुआ था। इस स्थिति को क्लोकल एक्सट्रोफी कहा जाता था� और चार लाख लोगों में एक केस ऐसा पाया जाता है। गर्भ में ही अविकसित रह जाने की वजह से ऐसा हुआ था।
राजकुमारी डायना ने किया सपोर्ट
जो होलिडे
- फोटो : daily mail
जो ने बताया कि उसके माता-पिता लिंकनशायर के पास के एक गांव से है। उसने बताया कि ये किसी मां के लिए ये वाकई बड़ी हिम्मत का काम था जो ऐसी अवस्था में अपने बच्चे का पालन-पोषण किया।
मेरी मां मदद के लिए बड़ी हस्तियों को पत्र लिखे, उनमें से एक राजकुमारी डायना के पास भी गया। हम लोगों को बहुत आश्चर्य हुआ जब कुछ दिन बाद राजकुमारी के सचिव ने जवाब भेजा।
बचपन में गांव में जब स्कूल जाता था तो मुझे बहुत परेशान किया जाता और चिढ़ाया जाता था। बच्चे मुझे घेर लेते थे और मेरी स्कर्ट को खींच देते थे। लेकिन धीरे-धीरे में लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बनने लगा। मैं आठ साल का था जब मैं टीवी पर ब्रेकफास्ट शो का हिस्सा बना।
साल 1998 में करीब 9 साल बाद मेरे वकीलों के अथाह प्रयास और लोगों के समर्थन से मेरे जन्म प्रमाण पत्र में परिवर्तन की अनुमति मिल गई। हम सभी बहुत खुश थे। घर में पार्टी रखी गई। अगले दिन सभी अखबारों में मेरी फोटो थी।
किशोरावस्था में एक लड़की जोएला का जीवन बिताने के दौरान मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मैंने कभी किसी से संबंध नहीं बनाया। मैं अपने पेट की बीमारी के कारण कभी जॉब नहीं कर पाया।
अब तक मेरी जिंदगी में मैं हमेशा अपने आप को खोजता रहा। आगे लंबा जीवन गुजारना है। मैंने भविष्य के लिए कोई लक्ष्य तो नहीं बनाया है, लेकिन चाहता हूं कि खुद में कंफर्टेबल रहूं।