माना जाता है कि दुनिया में ऐसी कई रहस्यमय जगहें हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। कैलाश पर्वत को भी ऐसी ही एक रहस्यमय जगह के तौर पर जाना जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म में कैलाश पर्वत का बहुत महत्व है, क्योंकि यह भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत के अंदर एक रहस्यमय दुनिया है, जो आज तक किसी इंसान ने नहीं देखी है। इसकी वजह ये है कि इस पर्वत पर आज तक कोई चढ़ ही नहीं पाया है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसपर चढ़ने की कोशिश किसी ने नहीं की हो। दुनिया के बहुत सारे पर्वतारोही कैलाश पर्वत पर चढ़ने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं।