फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड वार्नर की एक और अर्धशतकीय पारी, IPL में रचा नया इतिहास, निकले सबसे आगे

Fri, 09 Oct 2020 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने बृहस्पतिवार को पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जड़कर नया कीर्तिमान बनाया। वे अब आईपीएल में पचास बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में वार्नर के 46 अर्धशतक और चार शतक हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
डेविड वॉर्नर
वार्नर ने यह उपलब्धि 132 पारियों में हासिल की। वार्नर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट ने 174 पारियों में 42 बार 50+ का स्कोर बनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 189 पारियों में 39 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। वहीं चौथे नंबर पर आरसीबी के एबी डिविलियर्स मौजूद हैं, जिन्होंने 38 बार यह कारनामा किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा वार्नर ने पंजाब के खिलाफ लगातार नौवीं बार अर्धशतक जड़ा और वे अब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा 871 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media
बता दें कि दुबई में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वार्नर ने 40 गेंदों में 52 रन बनाए। इसके साथ ही उनके इस सीजन में 200 रन भी पूरे हो गए। वार्नर इस वक्त सबसे ज्यादा रनों के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें