कुछ लकड़ियां अविश्वसनीय रूप से काफी महंगी होती हैं तो कुछ बेहद ही दुर्लभ। वैसे आमतौर पर चंदन की लकड़कियों को ही महंगा माना जाता है, जिसकी कीमत पांच से छह हजार रुपये प्रति किलो तक होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जो चंदन की लकड़ी की कीमत से कई गुना ज्यादा महंगी है। इसे खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो-चार बार जरूर सोचेंगे।