शरीर पर टैटू बनवाना आज के युवाओं का शौक बन चुका है। कुछ लोगों को तो यह अच्छा लगता है, लेकिन कुछ को बाद में गलती का अहसास होता है तो उसे मिटाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने हाथ पर टैटू बनवा रखा था, लेकिन बाद में उसे मिटाने के लिए उसने खौफनाक तरीका अपनाया।