प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप सेवाओं का जापानी बाजार
हालांकि, वाकरेसासेया इंडस्ट्री के कुछ फीचर्स जापान में खास हैं, लेकिन स्कॉट कहती हैं कि इस तरह की सर्विसेज पूरी दुनिया में प्रचलित हैं। ये कम औपचारिक ढांचे वाली हो सकती हैं, या ये निजी जासूसी इंडस्ट्री का हिस्सा हो सकती हैं। स्कॉट चेतावनी देती हैं कि पारंपरिक तौर पर 'पश्चिमी नजरिया इसे सनसनीखेज तौर पर दिखाने का रहा है। जापान की इंडस्ट्री को पश्चिम में झूठे तौर पर आकर्षक बनाकर दिखाया जाता है जबकि यह चीज पश्चिमी देशों में आम है।' वाकरेसासेया इंडस्ट्री से प्रभावित लोगों के बारे में सही तरह से पता करना आसान नहीं है, लेकिन स्कॉट के मुताबिक, 'लोग यह नहीं बताना चाहते कि वे इससे जुड़े हुए हैं। इससे पीड़ित हुए लोगों के बारे में तो छोड़ ही दीजिए।'
टीवी और रेडियो प्रोड्यूसर माई निशियामा कहती हैं, 'जापान में हर चीज का एक मार्केट है।' इसमें कई तरह की रिलेशनशिप आधारित सेवाएं भी शामिल हैं। संबंध खत्म होने पर पति या पत्नी को मुआवजा दिलाने के लिए एजेंट्स का इस्तेमाल होता है। तलाक के नियम, विवाहेतर संबंधों के इर्दगिर्द बने सामाजिक नियम और टकराव की मुश्किलों में आने वाले समय में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि मोचीजुकी जैसे एजेंट्स की सेवाएं लगातार कीमती बनी रहेंगी। वे कहते हैं, 'यह बेहद दिलचस्प काम है। लोग किस तरह के होते हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प होता है।'