फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सितंबर को होगा Kia Sonet SUV की कीमत का खुलासा, कीमत के मामले में इन एसयूवी को देगी कड़ी टक्कर

Wed, 02 Sep 2020 12:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
भारत के लिए अपनी आने वाली दूसरी एसयूवी के लुक और फील के बारे में बताने के बाद, Kia Motors (किआ मोटर्स) आधिकारिक तौर पर Sonet (सोनेट) एसयूवी को इस महीने लॉन्च करने के लिए तैयार है। कोरियाई ऑटो दिग्गज ने एलान किया है कि Kia Sonet SUV की कीमतों का खुलासा 18 सितंबर को होगा। 
विज्ञापन

2 of 11
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Refernce Only
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कुकहिन शिम ने मंगलवार को कहा, "इस सेगमेंट में मिलने वाले 30 से ज्यादा बेस्ट फीचर्स और किआ की मशहूर डिजाइन लैंवेज, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि सोनेट के साथ फिर से इतिहास बनाएंगे जो कि इस महीने की 18 तारीख को लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, हम सोनेट के साथ भारत को निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की अपनी योजना की शुरुआत कर रहे हैं, जो हमारे अत्याधुनिक अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से 70 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।" 
विज्ञापन

3 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
'6.99 लाख रुपये होगी कीमत'
रिपोर्ट्स के मुताबिक डीलर के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होगी और कार के टॉप-एंड की कीमत 13 लाख रुपये तक होगी। 

4 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
मुकाबला
सोनेट एक बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी और अत्यधिक आकर्षक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी, जिसमें Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और आने वाली Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) और Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) जैसी कारें भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
Kia Sonet Rear - फोटो : For Refernce Only
कीमत में भी प्रतिस्पर्धा
6.99 लाख की अपेक्षित शुरुआती कीमत पर, किआ सोनेट मारुति विटारा ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसे प्रतिद्वंद्वियों कारों को कड़ी चुनौती देगी, क्योंकि इन दोनों एसयूवी की कीमत क्रमशः 7.34 लाख रुपये और 7.95 लाख रुपये है जो कि सोनेट से थोड़े ज्यादा मूल्य पर शुरू होते हैं। सोनेट का मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सन से भी है जिनकी कीमत क्रमशः 6.70 लाख रुपये और 6.99 लाख रुपये से शुरू होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Kia Sonet Electric Sunroof - फोटो : Kia Motrors
वेरिएंट्स
किआ ने डिजाइन, ट्रिम्स और कई टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देते हुए 7 अगस्त को सोनेट एसयूवी को पेश किया था। इस एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं। ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट फॉर्म और इसके प्रोडक्शन वर्जन में कई समानताएं हैं। 

कंपनी की अन्य कार किआ सेल्टोस की तरह, नई सोनेट भी दो विकल्पों में पेश की जाएगी- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 11
Kia Sonet Parking Sensors - फोटो : Kia Motrors
इंजन 
किआ सोनट के Tech Line वेरिएंट्स में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि GT Line ट्रिम्स में 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। GT Line वेरिएंट्स को स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी जिसमें रेड एक्सटीरियर एक्सेंट, ऑल-ब्लैक इंटीरियर विद रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। जबकि Tech Line ट्रिम्स में रेड एक्सेंट नहीं मिलेगी, इसकी बजाए इसमें डुअल टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर और एक गोल स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में ह्यूंदै ने भी वेन्यू के लिए स्पोर्ट ट्रिम पेश किया था, जो कि सॉनेट के जीटी लाइन वेरिएंट जैसा है। 

8 of 11
Kia Sonet Concept - फोटो : Kia
किआ सोनेट का माइलेज कितना है
लीक रिपोर्ट के अनुसार, किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह आंकड़ा ARAI के मुताबिक है। यह वेरिएंट सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। यह इंजन 83PS का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सोनेट का यह वेरिएंट सिर्फ 13.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।  इसी इंजन और ट्रांसमिशन विक्ल के साथ Hyundai Venue का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

9 of 11
2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
iMT वेरिएंट का माइलेज 
Kia Sonet का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट iMT के साथ-साथ 7 DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) के साथ आएगा। यह इंजन 120 PS का पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। iMT के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह वेरिएंट सिर्फ 12.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, 7DCT के साथ सोनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह वेरिएंट 11.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ह्यूंदै वेन्यू DCT का माइलेज 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

10 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
1.5-लीटर डीजल वेरिएंट का माइलेज
Kia Sonet 1.5-लीटर डीजल इंजन 6 MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) और 6 AT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) विकल्प के साथ आएगी। दोनों ट्रांसमिशन में पावर और टॉर्क आउटपुट अलग-अलग हैं। 6 MT डीजल सोनेट 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह वेरिएंट 12.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि 6 AT सोनेट में 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। और यह वेरिएंट 11.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Kia Sonet - फोटो : For Refernce Only
बुकिंग जारी
कंपनी ने 20 अगस्त से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक किया है। ग्राहकों 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें