फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 किलो सोने से बना वो मंदिर, जिसे कहते हैं दक्षिण भारत का 'गोल्डन टेंपल'

Fri, 05 Jun 2020 05:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दक्षिण भारत का 'गोल्डन टेंपल' - फोटो : Social media
भारत में ऐसे कई अद्भुत मंदिर हैं, जो किसी न किसी वजह से खास माने जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु के वेल्लूर से सात किलोमीटर दूर थिरूमलाई कोडी में है, जिसे श्री लक्ष्मी नारायणी मंदिर के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मंदिर 1500 किलो शुद्ध सोने से बना है। इसी वजह से इसे दक्षिण भारत का 'स्वर्ण मंदिर' या 'गोल्डन टेंपल' कहते हैं। जिस तरह अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पूरे भारत के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध भी है, ठीक उसी तरह यह मंदिर भी है।  
विज्ञापन

2 of 5
दक्षिण भारत का 'गोल्डन टेंपल' - फोटो : Social media
यह मंदिर लगभग 100 एकड़ जमीन पर बना हुआ है, जिसे बनने में करीब सात साल का समय लगा है। इसके निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आई थी। कहते हैं कि इस मंदिर के निर्माण में जितना सोना लगा है, उतना दुनिया के किसी मंदिर में नहीं लगा है। 
विज्ञापन

3 of 5
दक्षिण भारत का 'गोल्डन टेंपल' - फोटो : Social media
वैसे तो दिन के समय भी सूरज की रोशनी में यह मंदिर खूब चमकता रहता है, लेकिन खासकर रात के समय जब मंदिर में प्रकाश किया जाता है तो इसमें लगे सोने की चमक देखते ही बनती है। 24 अगस्त 2007 को पहली बार इस मंदिर को दर्शन के लिए खोला गया था।  

4 of 5
दक्षिण भारत का 'गोल्डन टेंपल' - फोटो : Social media
मंदिर परिसर में करीब 27 फीट ऊंची एक दीपमाला भी है, जिसे जलाने पर सोने से बना यह मंदिर एकदम जगमगा उठता है। मंदिर के निर्माण में लगे सोने की वजह से ही इसकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस के जवान और गार्ड तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दक्षिण भारत का 'गोल्डन टेंपल' - फोटो : Social media
इस स्वर्ण मंदिर का निर्माण वेल्लोर स्थित धर्मार्थ ट्रस्ट श्री नारायणी पीडम द्वारा कराया गया है, जिसके प्रमुख आध्यात्मिक नेता श्री सक्ति अम्मा को 'नारायणी अम्मा' के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पास ही श्री नारायणी अस्पताल और अनुसंधान केंद्र भी है, जिसे 'श्री नारायणी पीडम' चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ही चलाया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें