फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह देश है सबसे अनोखा, यहां अजब-गजब ताबूतों में दफनाए जाते हैं लोग

Tue, 03 Dec 2019 10:34 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजब-गजब ताबूत - फोटो : Social media
आमतौर पर अन्य देशों में लोगों को दफनाने के लिए जो ताबूत बनाए जाते हैं, वो बिल्कुल साधारण से किसी लंबे बक्से की तरह होते हैं, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां एकदम अनोखे तरीके से या यूं कहें कि अजब-गजब ताबूत बनाए जाते हैं। ऐसे ताबूत, जैसा शायद ही आपने कहीं और देखा हो। 
विज्ञापन

2 of 6
अजब-गजब ताबूत - फोटो : Social media
पश्चिम अफ्रीका में स्थित खूबसूरत देश घाना अपने अजब-गजब ताबूतों के लिए जाना जाता है। यहां ताबूतों को मरने वाले के कामकाज या स्टेटस से जोड़कर देखा जाता है और उसी हिसाब से बने ताबूतों ने उन्हें दफनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
अजब-गजब ताबूत - फोटो : Social media
बीबीसी के मुताबिक, माना जाता है कि इस तरह के ताबूतों को बनाने की परंपरा घाना के मछुआरों ने शुरू की थी। मछुआरे को मछली की तरह बने ताबूत में दफनाया जाता था।  

4 of 6
अजब-गजब ताबूत - फोटो : Social media
घाना में व्यवसायियों को अक्सर लग्जरी मर्सिडिज कार की शक्ल में बने ताबूतों में दफनाया जाता है। इससे उनके स्टेटस का पता चलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अजब-गजब ताबूत - फोटो : Social media
बीबीसी की खबर के मुताबिक, हवाई जहाज की तरह ताबूतों को बनाने की शुरुआत साल 1951 से हुई थी। दो कारपेंटर भाइयों ने अपनी 91 साल की मां के लिए हवाईजहाज की शक्ल वाला ताबूत बनाया था। दरअसल, वो कभी विमान में नहीं बैठी थीं, लेकिन कहती थीं कि वो अक्सर विमान में बैठने के सपने देखती हैं। इसलिए दोनों भाइयों ने अपनी मां का यह सपना पूरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजब-गजब ताबूत - फोटो : Social media
सिर्फ घाना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनोखे तरीके से बने इन ताबूतों की भारी मांग है। जहां स्थानीय बाजारों में इनकी कीमत 70 हजार के आसपास है, वहीं विदेशों में इनकी कीमत 7-8 गुना बढ़ जाती है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें