फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सेकेंड का ये वीडियो खूब हो रहा वायरल, देख कर आप भी कहेंगे 'वाह'

Wed, 16 Oct 2019 10:19 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाटर स्लाइड का मजा लेते बत्तख के बच्चे - फोटो : Twitter
विज्ञापन

इंटरनेट, खासकर ट्विटर पर कई ऐसे वीडियो अपलोड होते हैं, जो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं और ऐसे कई लोग हैं जो इस तरह की वीडियोज से रातों-रात प्रसिद्ध हो जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक वीडियो आया था, जिसमें एक बत्तख कुत्ते से बचने के लिए मरने की एक्टिंग करता है। यह वीडियो अपलोड होने के कुछ ही देर बाद वायरल हो गया था। कुछ लोगों ने तो बत्तख को ऑस्कर अवॉर्ड तक देने की बात कह दी थी।

विज्ञापन


लगता है बत्तखों में भी इंसानों की तरह प्रसिद्ध होने की होड़ लगी हुई है, क्योंकि एक बार फिर बत्तखों से जुड़ा एक और वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो  सिर्फ 21 सेकेंड का है और बत्तख इसमें स्लाइडिंग झूले पर बार-बार स्लाइड करते नजर आ रहे हैं। बत्तखों की बच्चों जैसी इस हरकत का वीडियो इतना क्यूट है कि लोग इसे पूरे दिन देखने के लिए तैयार हैं। बत्तखों को इस मस्ती भरे अंदाज में देख कर सभी इस वीडियो के मुरीद हो रहे हैं।

विज्ञापन

यह वीडियो ट्विटर पर वायरल वीडियोज नाम के एक ट्विटर पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 24 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा करीब सात हजार से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक झूला है और इस झूले पर पानी बह रहा है और छोटी-छोटी बत्तखें बार-बार इस झूले पर ऊपर जाती हैं और झूले से नीचे फिसलती हैं। वीडियो में एक व्यक्ति भी दिख रहा है, जिसे देख कर यह प्रतीत हो रहा है कि जैसे हम वाटर पार्क में टिकट लेकर झूले पर जाते हैं, वैसे ही यह बत्तख भी इस व्यक्ति से टिकट लेकर झूला झूल रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें