फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में 10 हजार लोगों ने सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 01 Feb 2020 01:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
लंबा जीवन जीने की इच्छा हर किसी की होती है, लेकिन कुछ लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं या अन्य कारणों से सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग भी करते हैं। हालांकि इनकी संख्या इक्का-दुक्का ही होती है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां एक-दो नहीं बल्कि 10,156 लोगों ने सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इन सभी लोगों की उम्र 55 साल से ज्यादा है। यह चौंकाने वाला खुलासा उस देश की सरकार के एक शोध में हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 4
नीदरलैंड की संसद - फोटो : Social media
इस देश का नाम है नीदरलैंड। शुक्रवार को यहां की संसद में देश के स्वास्थ्य मंत्री और डच सांसद क्रिस्चियन डेमोक्रेट ह्यूगो डि जोंग ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नीदरलैंड में इच्छा मृत्यु मांगने वाले लोगों की आबादी देश की कुल जनसंख्या का 0.18 फीसदी है। दरअसल, ये लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और अपनी जिंदगी को खुद खत्म करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वैन विजगार्डन कमीशन ने इच्छा मृत्यु के इस शोध की रिपोर्ट तैयार की है। स्वास्थ्य मंत्री डि जोंग ने कहा कि यह सरकार और समाज के लिए एक प्रमुख सामाजिक मुद्दा है। इस पर तुरंत कोई फैसला लेना होगा। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को इच्छा मृत्यु मांगने वाले ऐसे लोगों की मदद करनी होगी और उन्हें जीने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
डी 66 पार्टी और विपक्ष की सांसद पिया डिज्क्स्ट्रा ने घोषणा की कि वह 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को इच्छा मृत्यु का अनुरोध करने संबंधी संसद में एक विधेयक पेश करेंगी, ताकि लोग अपने जीवन का एक गरिमापूर्ण अंत कर सकें। आपको बता दें कि नीदरलैंड इच्छा मृत्यु को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2001 में देश में बड़ी संख्या में लोगों ने इच्छा मृत्यु की मांग की थी और लगातार इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही थी, इसीलिए सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें