भारत-पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने के फैसले के बाद पीसीबी के सीइओ वसीम खान ने कहा था कि, अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आएगा, तो हम भी टी-20 विश्व कप का विरोध करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि भारत की धमकी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई में एशिया कप 2020 के आयोजन के लिए तैयार हो गया है।