फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़: गर्मी से परेशान हुए तो बनाया गधे से चलने वाला 'पंखा', वायरल वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 21 Apr 2021 11:22 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गंधे को डंडे से बांध दिया गया है और उस डंडे पर दो बड़े-बड़े कपड़े बांध दिए गए हैं। जैसे-जैसे गधा घूमता है तो कपड़े हवा के जरिए हिलते हैं और पंखे का काम करते हैं।
विज्ञापन
गर्मी से छुटकारा पाने के लिए गांव वालों ने निकाला जबरदस्त जुगाड़ - फोटो : Twitter - @rupin1992
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे देश में एक शब्द बहुत प्रचलित है और वो है जुगाड़। यहां लोग किसी भी काम के लिए कोई ना कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव वालों ने गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एक ऐसा जुगाड़ अपनाया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव वालों ने गर्मी को भगाने के लिए गधे का इस्तेमाल किया है। 54 सेकंड की इस वीडियो में कुछ लोगों का एक समूह बैठकर बात करते हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों के चारों तरफ रेगिस्तान ही रेगिस्तान है। वहीं एक डंडे पर दो चादर जैसा कपड़ा लटका दिया है, वहीं गधे को भी डंडे से बांध दिया गया है। अब जैसे-जैसे गधा चलता है, तो दोनों कपड़े हवा के जरिए घूमते हैं और पंखे का काम करते हैं। 

#Summer Solutions -
देसी उपाय गर्मी से बचने का..😊😊

पड़ोस से....@hvgoenka @vinodkapri pic.twitter.com/KHQVxj0Unn

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) April 19, 2021

विज्ञापन


वहीं वीडियो में गर्मी से संबंधित एक गाना चल रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है। रुपिन शर्मा ने इस वीडियो को कैप्शन दिया कि गर्मियों से छुटकारा, गर्मी से बचने का देसी उपाय। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इसे अब तक आठ हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन


इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक डंडा और बांध दिया जाता और दो कपड़े और लटकाए जाते तो ज्यादा अच्छी हवा आती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जरूरत ही आविष्कार की जननी है। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर विरोध भी जताया है। कुछ लोगों को लगता है कि इस वीडियो में जानवर के साथ ज्यादती की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें