फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के राजा के महल से चोरी हुईं उसकी 36 घड़ियां, हरेक की कीमत 14 लाख रुपये

Mon, 27 Jan 2020 04:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मोरक्को के राजा मोहम्मद VI और उनका महल - फोटो : Social media
किसी राजा के महल की सुरक्षा कैसी होती होगी, ये तो आप जानते ही होंगे। ऐसे में कोई महल से कुछ चुरा कर ले जाए, ये तो बेहद ही हैरान करने वाली बात है, लेकिन दक्षिणी अफ्रीकी देश मोरक्को में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां के राजा मोहम्मद VI की 36 घड़ियां महल से चोरी हो गईं और आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रत्येक घड़ी की कीमत करीब 14 लाख रुपये थी। 

विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इस चोरी के आरोप में महल की एक महिला सफाईकर्मी को शनिवार को 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि 46 वर्षीय महिला चोर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा राजा मोहम्मद VI की उन घड़ियों को खरीदने वाले सोना व्यापारियों समेत 14 अन्य लोगों को भी 4-4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ट्रायल के दौरान महिला समेत अन्य आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।   
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला चोर ने उन घड़ियों को पिघलाकर उनमें जड़े कीमती रत्न निकलवा लिए थे और उन्हें बेहद ऊंची कीमत पर बेच दिया था। इन पैसों से एक आरोपी ने 11 लाख रुपये की एक गोल्फ कोर्स खरीदी थी। साथ ही महिला सफाईकर्मी की बहन के नाम से भी एक अपार्टमेंट बुक किया गया था, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है।  
विज्ञापन

4 of 4
मोरक्को के राजा मोहम्मद VI - फोटो : Social media
बता दें कि मोरक्को के राजा मोहम्मद VI को लग्जरी घड़ियां पहनने, महंगी पेंटिंग खरीदने और नई कारों में घूमने का शौक है। साल 2018 में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह एक घड़ी पहने हुए थे। उस समय दावा किया गया था कि उस घड़ी की कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें