फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत; बारात में डांस कर रहा था, अचानक होने लगी फायरिंग

Wed, 29 Nov 2023 11:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि डांस करने को लेकर बारात में चली गोली से प्रिंस कुमार घायल हो गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज में मंगलवार की देर रात बारात में डांस करने के दौरान चली गोली एक युवक को जा लगी। आननफानन में युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

अस्पताल में प्रिंस की मौत हो गई
बताया जा रहा है कि पटना के आलमगंज के बेलवरगंज में मंगलवार के दिन रात एक बारात जा रही थी। बारात में डांस करने को लेकर गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में बेलवर गंज निवासी संजय कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार 30 वर्ष को गोली लगी और वह घायल हो गए। गोली लगते ही बारातियों के बीच भगदड़ मच गई। घायल प्रिंस वहीं पर गिर पड़ा। बारात में शामिल लोगों ने प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली चलाने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंस कुमार मोबाइल बनाने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इस मामले को लेकर पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि डांस करने को लेकर बारात में चली गोली से प्रिंस कुमार घायल हो गया था, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की गोली चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें