फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने एकसाथ खाईं दवा की 20 गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Wed, 31 Aug 2022 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी का है। तीस वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मिथलेश साव का कथित तौर पर पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 
विज्ञापन
नालंदा में युवक ने एकसाथ खाईं दवा की 20 गोलियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में मंगलवार की शाम एक युवक ने दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी का है। तीस वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मिथलेश साव का कथित तौर पर पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 

परिजनों के मुताबिक, जैसे ही उन्हें पता चला कि उसने किसी दवाई की 20 गोलियां एक साथ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है तो वह तुरंत उसके पास पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि मनोज की पत्नी उन पर झूठा इल्जाम लगाती थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। 

वहीं इस मामले को लेकर लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें