फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की खुली पोल: महिला श्रमिक ने केंद्रीय मंत्री से मंच पर ही कर दी रिश्वत की शिकायत, रामेश्वर तेली ने तुरंत जांच का दिया आदेश

Mon, 01 Nov 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

पटना में ई-श्रम कार्ड बांटने के दौरान केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के सामने उस वक्त एक बखेड़ा खड़ा हो गया जब महिला ने सार्वजनिक तौर पर मंच से ही 100 रुपये देकर कार्ड बनाने की शिकायत कर दी। महिला की ओर से सिस्टम में चल रही धांधली की पोल खुलते ही केंद्रीय मंत्री ने तत्काल रूप से जांच करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
महिला ने सरकारी सिस्टम की खोली पोल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली उस वक्त हिल गए जब एक महिला ने मंच से ही भ्रष्टाचार की शिकायत कर दी। केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने महिला से पूछा कि आपका ई-श्रम कार्ड मुफ्त में बना है ना? इस पर महिला ने कहा कि इस कार्ड को बनवाने के लिए उन्हें 100 रुपये देने पड़े। महिला की बात सुनते ही रामेश्वर तेली चौंक गए और मंच पर मौजूद बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा से तत्काल जांच कराने के आदेश दिए। 
विज्ञापन




शनिवार को पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित ई-श्रम कार्ड निबंधन और वितरण समारोह में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली  शिरकत करने पहुंचे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली बिहार के श्रमिकों को ई-कार्ड बांट रहे थे। इसी बीच श्रमिक महिला किरण देवी का नाम पुकारा गया, किरण देवी मंच पर पहुंची। केंद्रीय राज्य मंत्री ने महिला को ई श्रम कार्ड दिया और पूछा कि यह कार्ड आपका निशुल्क में बना है ना? इस पर महिला ने कहा उसे ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए 100 रुपये की रिश्वत देने पड़ी। यह सुनते ही रामेश्वर तेली दंग रह गए। मंच पर मौजूद अन्य नेता और अधिकारी भी यह सुन हैरान हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने जांच कराने के आदेश दिए। 
 
निशुल्क में बनाना है कार्ड
श्रम संसाधन विभाग श्रमिकों को पैसे देने और सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने का काम कर रहा है। ई-श्रमिक कार्ड बनाने में सरकार एक भी रुपये श्रमिकों से नहीं ले रही है। यह पूरी तरह से निशुल्क है।  ऐसे में किरण देवी की ओर से सिस्टम की पोल खोल देने के बाद बवाल बढ़ गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें