फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : मधुबनी में जीत के जश्न में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 04:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

पंचायत चुनाव जीतने के बाद कुछ समर्थकों ने आतिशबाजी की और हंगामा किया, मृतक त्रिपुरा देवी ने इसका विरोध किया, तो उनको पीटा और जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी में जीत के जश्न में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की उम्र 57 साल की बताई जा रही है। इस मामले में महिला के पति ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना शुक्रवार देर रात साढ़े दस बजे के करीब हुई। एक गांव निवासी ने बताया कि पंचायत चुनाव परिणाम जीतने के बाद कुछ समर्थकों ने आतिशबाजी की और हंगामा करते हुए बथुआहा गांव पहुंच गए। गांव में भी उन्होंने आतिशबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान मृतक त्रिपुरा देवी ने आतिशबाजी करने से मना किया।इसके बाद सब मिलकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी त्रिपुरा देवी को जमीन पर पटक दिया। त्रिपुरा देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उनको आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बाबूबरही थानाध्यक्ष राम आशीष कामती ने बताया कि जांच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें