फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रसव के बाद प्रसूता की स्थिति बिगड़ी, रेफर के बाद मौत; परिजन एएनएम पर लगा रहे लापरवाही का आरोप

Sun, 22 Oct 2023 02:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बेतिया में प्रसव के बाद प्रसूता की स्थिति बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उसे बेतिया जीएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कुछ और ही कहना है।
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में प्रसव के बाद प्रसूता की स्थिति बिगड़ने से उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रसूता को रेफर करने के बाद बेतिया जीएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजन जीएनएम और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। मामला जिले के नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल का है। वहीं, मृतका की पहचान मटियरिया थाना के सोनबरसा गांव निवासी जान मोहम्मद की पत्नी शबनम खातून (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के पति जान मोहम्मद ने बताया कि उसने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को भर्ती कराया था। प्रसव भी नॉर्मल हुआ, जिससे एक बेटी हुई। उसके बाद ड्यूटी पर तैनात जीएनएम और एएनएम द्वारा गलत तरीके से टांके लगाए गए। बावजूद इसके रक्तस्राव होने लगा। जब मरीज की स्थिति खराब होने लगी तो आनन-फानन में डॉक्टरों ने मरीज को बेतिया रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि अगर ससमय उसकी पत्नी को एएनएम द्वारा रेफर कर दिया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, रविवार को जीएमसीएच बेतिया में मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

इसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक विपिन राज ने बताया कि महिला का बेहतर उपचार किया गया था। अचानक उसकी हालत नाजुक हो गई। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया था। बेतिया में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें