फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : बीपीएससी के अध्यक्ष ने बता दिया कब तक आएगा 67वीं का फाइनल रिजल्ट, 1052 अभ्यर्थी बनेंगे अफसर

Sun, 22 Oct 2023 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Result : बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर 67वीं परीक्षा के रिजल्ट के बारे घोषणा कर दी है। 67वीं मुख्य परीक्षा में कुल 2104 अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी।
विज्ञापन
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद और सचिव रवि भूषण(दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने 67वीं परीक्षा का इंटरव्यू दे चुके अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर दी है। अभ्यर्थियों अपने परीक्षा परिणाम के इंतजार में हैं। ऐसे में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अक्टूबर माह के अंत तक 67वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर जाएगी। उन्होंने स्पष्ट लिखा कि 67वीं सीसीई के अंतिम परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में उपस्थित हुए थे, वे अब बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बीपीएससी अध्यक्ष ने दी थी सूचना
दरअसल, कयास लगाए जा रहे थे कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के दौरान ही 67वीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। शुक्रवार देर रात तो इसे जारी कर देने की चर्चा भी कई जगह होने लगी लेकिन नहीं जारी हो पाया। अंत में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद को आगे आना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिजल्ट के बारे में लिखा।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में नौवीं-दसवीं के 10 विषयों के रिजल्ट जारी, 11वीं-12वीं का भी परिणाम आया
विज्ञापन
विज्ञापन


2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी मुख्य परीक्षा
बता दें कि 67वीं मुख्य परीक्षा 30, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। कुल 2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वे साक्षात्कार (इंटरव्यू) दौर के लिए उपस्थित हुए। बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 1052 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें