फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात पर भड़क उठे नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा

Mon, 13 Sep 2021 08:14 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों बख्तियारपुर स्टेशन का नाम बदलने की चर्चा खूब हो रही है। इसी को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो वह बुरी तरह बिफर उठे। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरों और जगहों के नाम बदलने की सियासी परंपरा बिहार के सीएम नीतीश कुमार को किस कदर नापसंद है इसकी बानगी पटना में देखने को मिली। मीडिया से बातचीत के दौरान बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात पर वह भड़क उठे। सोमवार को पटना में जनता दरबार में मीडियाकर्मियों ने नीतीश कुमार से बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर सवाल किया था। इसे लेकर उन्होंने कहा, क्या बात करते हो, नाम काहे बदलेगा, मेरे जन्म स्थान का नाम बख्तियारपुर है, उसका नाम क्यों बदलेगा। लोग बख्तियारपुर के बारे में बिना मतलब की बात करते हैं। ये सब फालतू बात है। 

विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मेरा जन्मस्थान बख्तियारपुर है। इस बार यहीं के एक व्यक्ति ने नालंदा विश्वविद्यालय को नए सिरे से बनाना शुरू कर दिया है। हम बख्तियारपुर का नाम क्यों बदलेंगे? इस जगह को लेकर लोग बिना मतलब की बात कर रहे हैं। नाम नहीं बदला जाएगा।

दरअसल, भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर रखने की मांग की थी। भाजपा विधायक ने कहा था कि जैसे इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया, उसी तरह से बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बख्तियारपुर के स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जिस बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट किया था उसके नाम पर बख्तियारपुर स्टेशन का नाम रखना, तकलीफ भरा है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राय इनसे बिल्कुल अलग है। वह नाम बदलने के कतई पक्ष में नहीं हैं। 

दरअसल, बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों बख्तियारपुर स्टेशन का नाम बदलने की चर्चा खूब हो रही है। दो साल पहले भी भाजपा के सांसद गोपाल नारायण सिंह ने राज्यसभा में बख्तियारपुर स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें