फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं ऐश्वर्या राय, जिनसे हुई है लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी

Fri, 02 Nov 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Tej Pratap - फोटो : Instagram
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को हुई थी। पटना के मौर्या होटल में तेज प्रताप यादव की सगाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। जिस समय यह कार्यक्रम हो रहा था, उस समय लालू जेल में थे।
विज्ञापन


संभ्रांत परिवार से हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या, चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

लालू के करीबी हैं चंद्रिका राय

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव की उम्र 30 साल

तेज प्रताप और ऐश्वर्या - फोटो : Social Media
तो वहीं तेज प्रताप यादव संगीत और रोमांच प्रेमी हैं, वो अक्सर जटिल मुद्दों पर बयान देते रहते हैं, उनकी उम्र 30 साल है और वो 12वीं पास हैं, फिलहाल तो वो राजद विधायक हैं और पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

परिवार के मसले को सुलझाएंगे लालू यादव, बेटे को किया तलब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जैसे ही इस बात का पता चला कि उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने जा रहा है, उन्होंने तुरंत उन्हें मिलने बुलाया है। दूसरी ओर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाई-भाभी के बीच कलह की जानकारी मिलते ही छोटे भाई तेजस्वी यादव जो नालंदा जिले में जनसपंर्क अभियान चला रहे थे, तुरंत घर पहुंचे और मामले को शांत करवाने की कोशिश की। हालांकि तब तक तेज प्रताप तलाक लेने के लिए अर्जी दायर कर चुके थे।

तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव को इस बात की चिंता है कि इस तरह की घटना से परिवार का नाम खराब होगा। इसलिए अब देखना होगा कि क्या तेज अपने पिता लालू की बात सुनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें