फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीपड़ा में स्कूल खोलने के लिए ग्रामीणों ने जाम किया रोसड़ा-कुशेश्वरस्थान पथ; BEO और BDO पुलिस लेकर पहुंचे

Tue, 10 Oct 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर के पीपड़ा गांव में ग्रामीणों ने स्कूल खोलने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जाम से यात्रियों को परेशानी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही बीईओ और बीडियो पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्कूल खोलने को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के पीपड़ा गांव में मंगलवार को स्कूल खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रोसड़ा-कुशेश्वरस्थान मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण इस पथ पर करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का समाना करना पड़ा। बाद में स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और पुलिस तथा बीडीओ के हस्तक्षेप से सड़क जाम खत्म किया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में कुछ साल पहले प्राइमरी स्कूल खोला गया था। सड़क किनारे पेड़ की छांव में स्कूल चलता था। लेकिन कुछ वर्ष बाद स्कूल के पास सड़क हादसा हो गया। उसके बाद इस स्कूल को प्रखंड के वारी गांव में स्थित मध्य विद्यालय के साथ संबद्ध कर दिया गया। पीपड़ा से वारी की दूरी करीब दो किलोमीटर है, जिससे यहां के बच्चों को परेशानी हो रही है। दूरी के कारण इस क्षेत्र के बच्चे वहां जाना नहीं चाह रहे हैं।

‘गांव में ही बने स्कूल का भवन’
लोगों ने कहा कि गांव के लिए आवंटित विद्यालय का भवन गांव में ही बने। ताकि इस गांव के बच्चे घर के करीब पढ़ाई कर सकेंगे। लोगों ने कहा कि इस बारे में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारी को जानकारी दी गई। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे बच्चे अब कम ही स्कूल जाते हैं। अगर गांव में स्कूल खुल जाएगा तो बच्चे आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे।
विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण कर खोला जाएगा स्कूल
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि भवन के अभाव में स्कूल को वारी से संबद्ध किया गया था। अगर इलाके में सरकारी जमीन मिल जाती है तो वहां भवन का निर्माण कर स्कूल खोला जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने कई सरकारी भवन भी अधिकारियों को दिखाए। इस दौरान स्थानीय बीडीओ पंकज शक्तिधर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें