फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सम्राट बोले- राजनीतिक कैंसर हैं लालू यादव, सीएम नीतीश ने ही जेल भिजवाया; अब दोनों का इलाज भाजपा करेगी

Tue, 10 Oct 2023 02:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Controversy over cancer statement : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कैंसर वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार किया है। सम्राट ने  लालू प्रसाद को बिहार का कैंसर बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का इलाज अब भाजपा करेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज लालू प्रसाद प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में कोई एक व्यक्ति यदि राजनीतिक कैंसर हो गए हैं तो वह हैं लालू प्रसाद यादव। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने यह प्रमाणित कर दिया है कि उन्होंने लालू जी को सजा करवा कर, उन्हें जेल भिजवा कर, बिहार में कैंसर कौन है, यह प्रमाणित कर दिया है कि बिहार की राजनीति में राजनीतिक कैंसर के तौर पर सिर्फ और सिर्फ लालू जी ही हैं।

विज्ञापन




नीतीश कुमार की वजह से लालू जी लगा रहे हैं कोर्ट के चक्कर 
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में कोई एक व्यक्ति यदि राजनीतिक कैंसर हो गए हैं तो उनका नाम है लालू प्रसाद यादव। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी और उनकी पार्टी ने लगातार यह प्रमाणित किया है कि उनको चारा घोटाला में नीतीश कुमार ने ही जेल भेजवाया और उन्हीं की वजह से लालू प्रसाद आज रेलवे  के मामले में आज कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। इस तरह लालू प्रसाद को बिहार में राजनीतिक तौर पर कैंसर माना जाता है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू जी को सजा करवाकर और उन्हें जेल भेजवाकर यह प्रमाणित कर दिया है कि बिहार की राजनीति में कैंसर कौन है। उन्होंने यह प्रमाणित कर दिया है कि बिहार की राजनीति में सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक कैंसर के तौर पर सिर्फ लालू जी ही हैं।

लालू प्रसाद को बताया गुंडाराज, आतंकराज और अराजकता का प्रतीक 
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी बिहार में अराजकता के प्रतीक हैं। गुंडाराज, आतंकराज और पूर्ण रूप से अराजकता फैलाने वाले तंत्र लालू प्रसाद जी हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद आज से नहीं बल्कि 1990 से लगातार जातीय उन्माद करते आ रहे हैं। उनके समय में कितने नरसंहार हुए। 2015 के चुनाव में वह बैकवर्ड फॉरवर्ड का नारा देते थे, लेकिन अब ऐसा कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा करेगी राजनीतिक कैंसर का इलाज 
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता भी अब सचेत हो चुकी है। बिहार की जनता अब जान चुकी है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास करेंगे। सम्राट ने कहा कि अब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों का राजनीतिक इलाज शुरू होगा। इस पूरे कैंसर का इलाज अब भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दिया है और अब भाजपा ही इस राजनीतिक कैंसर का इलाज करेगी। आने वाले समय में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें