फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल गया बड़ा हादसा: बेगूसराय में आज सुबह-सुबह स्कूल गाड़ी नदी में गिरी, 12 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Fri, 10 Sep 2021 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को सुबह-सुबह स्कूल वैन एक नदी में पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोग वहां पहुंचे और पानी में छलांग लगाकर बच्चों को बाहर किया। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
पानी में डूबा स्कूल का वैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूली बच्चों से भरा एक वाहन नदी में पलट गया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने पानी में छलांग लगाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल वैन में करीब 12 से ज्यादा बच्चे सवार थे। इसमें से आधे बच्चे पानी में गिर गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, कुछ बच्चे गाड़ी में ही फंस गए थे, उन्हें भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया । 

विज्ञापन


 घटना भगवानपुर प्रखण्ड सूर्यपुरा सतराजा मोड़ के पास की है। यहां पर स्कूल बच्चों से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढें  जा गिरी । जो बाढ़ के पानी से लबालब भरा हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक पर नाराजगी जताई।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज
ग्रामीणों का कहना था कि वाहन चालक की लापरवाही से ये घटना घटी है। घटना के बाद से चालक मौके से फरार है। वहीं, गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश पानी में की जा रही है। सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने सभी बच्चे को खतरे से बाहर होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें