फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result : बाएं हाथ के बॉलर हैं हनी, पड़ोसियों ने बताई रैंक-10 वाले पटना के राहुल श्रीवास्तव की खूबियां

Tue, 23 May 2023 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

UPSC Topper : राहुल श्रीवास्तव संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 10 में आए तो पटना के चितकोहरा में तो मानो जंगल में आग की तरह खबर फैली। राहुल जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वहां उनके फ्लैट के पड़ोसियों ने उनकी कई खूबियां गिनाईं।
विज्ञापन
राहुल श्रीवास्तव के संबंध में जानकारी देते आमिर फजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"हनी तो लेफ्टी बॉलर है। हमलोगा साथ खेलते थे। पढ़ने में शुरू से अच्छा था। एक और पड़ोसी ने सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू तक दिया, लेकिन उनका नहीं हुआ। हनी के बारे में सुनकर बहुत खुशी हुई। दिल से।" रिजल्ट आने के बाद 'अमर उजाला' से पहली प्रतिक्रिया पटना जिला के चितकोहरा के निवासी आमिर फजल ने मंगलवार शाम दी। राहुल श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में हैं। उनके पिता केनरा बैंक से रिटायर्ड हैं। राहुल को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 10 में जगह मिली है। राहुल ने पटना में सेंट करेंस से 10वीं और डीएवी बोर्ड कॉलोनी से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद एनआईटी त्रिची से आगे की पढ़ाई की।
विज्ञापन


लेफ्टी बॉलर हैं राहुल
राहुल श्रीवास्तव के पड़ोसी आमिर फजल का कहना है कि राहुल श्रीवास्तव कर्पुरा सावित्री निलयम अपार्टमेंट में रहते हैं जबकि मैं उसके बगल वाले अपार्टमेंट मून पैलेस में रहता हूं। फिर भी मैं राहुल को जानता हूं। वैसे तो राहुल मुझसे चार पांच साल जूनियर है लेकिन उसके साथ मेरा समय गुजरा है। आमिर फजल का कहना है कि राहुल को क्रिकेट से काफी लगाव है। वह लेफ्टी बॉलर है और क्रिकेट बहुत अच्छा खेलता है। उन्होंने कहा कि हमलोग छत पर ही ज्यादातर क्रिकेट खेलते थे। राहुल शांत विचार का लड़का है। पढ़ने के प्रति राहुल के नजरिए के बावजूद हम क्रिकेट के लिए साथ समय निकालते थे, क्योंकि राहुल को लाइफ बैलेंस करना भी शायद जरूरी लगता है।

पड़ोसी गौरवान्वित महसूस कर रहे
अमर उजाला ने राहुल श्रीवास्तव के पटना स्थित आवास के आसपास रहने वाले लोगों से बात किया। उनके पड़ोसी मुस्तफा आलम का कहना है कि जब से यह जानकारी मिली है मन आनंदित हो गया है। हमलोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राहुल बहुत अच्छा और विनम्र लड़का है। उन्होंने कहा कि मैं तो उसे बचपन से देख रहा हूं। वह काफी लगनशील है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राहुल श्रीवास्तव के पड़ोसी मुस्तफा आलम - फोटो : अमर उजाला
आत्मविश्वास के मालिक हैं राहुल
राहुल श्रीवास्तव के पड़ोसी आमिर फजल का कहना है कि राहुल में आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा था। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जब स्कूल में कोई कॉम्पिटिशन होता तो उह अपनी मां को कहता था कि मां झोला लेकर चलो। आमिर ने कहा कि वह अपनी मां को समझाते हुए कहता कि कम से कम आधे दर्जन ट्रॉफी तो आना ही आना है, उन सब को हाथ में कैसे लाओगी। इसलिए झोला लेकर चलो। और यही वजह है आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाया है। आमिर ने बताया कि उनके एक और पड़ोसी ने सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू तक दिया, लेकिन उनका नहीं हुआ। हनी के बारे में सुनकर बहुत खुशी हुई। दिल से। वह काफी विनम्रता से लोगों से मिलता है। उनकी इस उपलब्धी से हम सभी लोग काफी गौरवान्वित महसूस हो रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें