फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में धमाके के साथ गिरा चिमनी का ऊपरी हिस्सा, गर्म-भारी मलबे में दब खगड़िया के पिता-पुत्र की मौत

Sat, 03 Dec 2022 01:57 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

असम के कछार जिले में ईंट भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट से बिहार के खगड़िया निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह मजदूर 10 दिन पहले ही सिलचर के पास स्थित इस ईंट भट्ठे पर आए थे।

विज्ञापन
इसी चिमनी का ऊपरी हिस्सा मजदूरों पर गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कछार जिले में ईंट भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट से बिहार के खगड़िया निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह मजदूर 10 दिन पहले ही सिलचर के पास स्थित इस ईंट भट्ठे पर आए थे। शुक्रवार शाम को मजदूर चिमनी के निचले हिस्से में काम कर रहे थे और ऊपरी हिस्सा धमाके के साथ इनपर आ गिरा। बेहद गर्म और भारी मलबा गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किए गए। मृतकों की पहचान खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता पंचायत निवासी मदनी पासवान (60) और उसके 27 वर्षीय पुत्र सुनील की मौत हो गई। गोरेलाल महतो, बिरजू पासवान और सुंदी पासवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में चिमनी ब्लास्ट में जान गंवाने वाला सुनील कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शव को बिहार लाने की लगाई गुहार
मौत की खबर शनिवार को खगड़िया पहुंची तो परिजनों ने डीएम से शवों को बिहार मंगाने की गुहार लगाई। खगड़िया डीएम कार्यालय ने असम के कछार जिला प्रशासन से इस बारे में बात की है। जख्मी के बेहतर इलाज के लिए बात की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक दर्जन लोग उस जगह पर काम कर रहे थे। इनमें से आधा दर्जन इस घटना के शिकार हुए। जिन चार लोगों का इलाज चल रहा है, उनसे अभी बात नहीं हो सकी है लेकिन बाकी मजदूरों ने बताया है कि भारी और गर्म मलबे के गिरने की वजह से मदनी और सुनील की मौत हुई। बाकी घायलों को भी चोट के साथ भीषण जलन की परेशानी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें