फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की वापसी जारी, अब तक 750 से ज्यादा छात्र राज्य लौटे

Mon, 07 Mar 2022 08:52 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले में सबसे अधिक 116 छात्र लौटे हैं, इसके बाद पूर्वी चंपारण (60), गया और सीतामढ़ी (39-39) छात्र अपने घर वापस लौट चुके हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटे छात्रों का स्वागत करते बिहार सरकार के कई मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी जारी है। युद्ध प्रभावित यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे अब तक 750 से अधिक छात्र बिहार के 38 जिलों में अपने-अपने घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन

छात्र ऑपरेशन गंगा के तहत निर्धारित उड़ानों से दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर पहुंच रहे हैं। पटना हवाई अड्डे की उनकी यात्रा का खर्च बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार वहन कर रही है।

इसके बाद, राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था की गई कारों से उन्हें उनके संबंधित स्थान तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में छात्रों के माता-पिता उन्हें अपने वाहनों से घर ले गए। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 756 छात्र बिहार पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


पटना जिले में सबसे अधिक 116 छात्र लौटे हैं, इसके बाद पूर्वी चंपारण (60), गया और सीतामढ़ी (39-39), नालंदा (32) और मुजफ्फरपुर (30) का स्थान है। छात्रों की वापसी यात्रा 27 फरवरी को शुरू हुई, जब जद (यू) के एक विधायक की बेटी सहित 23 छात्र राज्य लौटे।

शुक्रवार को सबसे ज्यादा 227 लोग लौटे। इसके अलावा बुधवार (144), गुरुवार (164) और शनिवार (121) को 100 से अधिक छात्र लौटे। अब तक सभी 38 जिलों में छात्र लौटे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि शेखपुरा में सबसे कम दो छात्र लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें