फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीन मापी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में दो घायल; दर्जन भर अपराधियों ने की 20 से 25 राउंड फायरिंग

Sat, 15 Jul 2023 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

घायल चंदन कुमार ने बताया कि हम जमीन पर मापी करवा रहे थे। इस दौरान 20 से 25 अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसी दौरान कुछ अपराधियों ने पिस्तौल की बट मारकर सिर फोड़ दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र में उस्मा गांव के पास जमीन विवाद को लेकर 20 से 25 राउंड अंधाधुंध फायरिंग हुई। उसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी महेश पासवान और चंदन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो बीघा सात कट्ठा जमीन की मापी चल रही थी। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में बाइकों से आए अज्ञात अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जमीन पर मापी कर रहे लोग और काम कर रहे मजदूर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले।

जमीन मापी करवा रहे राम लखन पासवान ने बताया कि हम यहां करीब दो बीघा सात कट्ठा जमीन का एग्रीमेंट कांति देवी बेलवा गंज से करवाया है। उसी की मापी और पिलर पोलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग कर हम लोगों को खदेड़ दिया। इसी दौरान अपराधियों में से कुछ लोग पिलर को उखाड़ कर फेंकने लगे। हम लोगों ने जब उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो वे लोग दोबारा फायरिंग करते हुए इधर-उधर भाग गए। हमने एपीएम थाना और सदर डीएसपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को दो खोखे भी बरामद हुए। अन्य खोखे जंगल में गुम हो गया है।
विज्ञापन


घायल चंदन कुमार ने बताया कि हम जमीन पर मापी करवा रहे थे। इस दौरान 20 से 25 अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसी दौरान कुछ अपराधियों ने पिस्तौल की बट मारकर सिर फोड़ दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एपीएम थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कुछ अपराधियों ने फायरिंग की है। लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें