फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Weather Bihar : सावधान...दोपहर में घर में ही रहें, बाहर हीट वेव चल रहा; बिहार में लू का अलर्ट जारी

Sun, 16 Apr 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों से धूप में नहीं निकलने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, पारा चढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों से धूप में नहीं निकलने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, पारा चढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया है। पटना के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे यहां का अधिकतम तापमान पटना का अधिकतम तापमान 42. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रही। राज्य में गर्म पछुआ हवा के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों में अगले 4 दिनों तक लू के हालात बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। कहा  कि दोपहर में कम से कम घर से बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो दोपहर के समय घर में ही रहे। आने वाले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों कि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें