फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹2000 के नोटों का सिंहासन : सीवान में विद्या की देवी की पूजा में ₹80 हजार की सजावट देखिए

Sun, 29 Jan 2023 07:30 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले में एक जगह सरस्वती पूजा के मौके पर माँ शारदे की मूर्ति युवाओं ने ऐसे सिंहासन पर रखी, जिसे दो हजार रुपये के नोटों से तैयार किया गया है। पूरे इलाके में यह सजावट चर्चा का विषय है। इन नोटों का पूजा के बाद क्या होगा, यह जानना भी रोचक है।
विज्ञापन
सीवान में सरस्वती पूजा में नोटों से बना सिंहासन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्या की देवी सरस्वती की सजावट 'लक्ष्मी’ से! चौंकाने वाली बात तो है। पैसे खर्च होना अलग बात है, यहां तो दो-दो हजार रुपये के नोटों से मां सरस्वती का सिंहासन बनाया गया है। सीवान जिले के बलेथा कदम मोड़ पर सरस्वती पूजा के मौके पर माँ शारदे की मूर्ति युवाओं ने ऐसे सिंहासन पर रखी, जिसे दो हजार रुपये के नोटों से तैयार किया गया है। पूरे इलाके में यह सजावट चर्चा का विषय है। कदम मोड़ बलेथा के स्थानीय कुछ युवाओं ने चंदा जुटाकर यह सजावट की है। 

विज्ञापन


2 हजार के 400 नोटों से बना सिंहासन
पूजा समिति के सदस्य कृष्णा चौहान ने बताया कि युवाओं की मंडली हर साल माँ सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना करती है। इस बार हमलोगों ने लोगों के सहयोग से 2 हज़ार रुपये के करीब 400 नोटों से माँ का सिंहासन बनाया है। उन्होंने कहा कि माँ के ही आशीर्वाद से हमलोग पढ़ाई भी करते हैं और कुछ रोजगार के कारण आमदनी भी हो जाती है, इसलिए हमलोगों ने इस बार कुछ अलग किया है। वहीं, कृष्णा ने यह भी बताया कि अगले साल इससे कुछ खास और अलग सिंहासन बनेगा।
 

विज्ञापन

सिंहासन बनाने में 400 नोटों का हुआ इस्तेमाल। - फोटो : अमर उजाला
इन 80 हजार रुपये का क्या करेंगे, यह भी जानें
2 हज़ार के नोट से बने माँ सरस्वती के सिंहासन को देखने के लिए सिर्फ आस-पास के लोग नहीं, बल्कि दूर-दराज के लोग भी पहुंच रहे हैं। बलेथा कदम मोड़ के युवाओं ने नोट से सिंहासन बना कर इस बात की भी चर्चा उठा दी है कि लक्ष्मी जी ने सरस्वती जी को सजाया। इन रुपयों का अब क्या होगा, इस सवाल पर आयोजन समिति का कहना है कि इनका विसर्जन नहीं किया जा सकता और न करेंगे। आयोजन के लिए जिनका बकाया लिया गया है, उन्हें देने के बाद जो राशि बचेगी उससे जरूरतमंदों की शिक्षा में यथासंभव योगदान भी दिया जाएगा और संभव होगा तो अगले साल के लिए भी पैसे बचाकर रखे जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें