फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेतिया में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे बारात

Mon, 02 May 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया।

सार

हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना लौरिया रामनगर पथ पर लचका पुल के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में रविवार को सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारात जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना लौरिया रामनगर पथ पर लचका पुल के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया। वहीं दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई।
 

स्थानीय लोगों ने बताया कि लौरिया के पराऊटोला निवासी फूलचंद साह के एक बेटे की शादी थी। वहीं, उनका दूसरा बेटा दीपक कुमार और भाई रामजी साह का बेटा बिट्टू के अलावा एक रिश्तेदार का युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भाई के बारात में रामनगर जा रहे थे। तभी लौरिया रामनगर पथ पर लचका पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीसरे युवक की मौत लौरिया रेफरल अस्पताल जाते ही हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें