फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गैस सिलेंडर विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 14 Sep 2021 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव हो रहा था। शोभा खाना बनाने के लिए गैस ऑन की कि अचानक आग लग गई। महिला चिल्लाते हुए किचन से निकल रही थी कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें तीनों बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें झुलसकर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की मां भी बुरी तरह आग से जल गई है। गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।  घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नन्दना गांव की है। सिलेंडर विस्फोट होने के बाद अफरा तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।  
विज्ञापन



पीड़ित के परिजन ने बताया कि अशोक साह दिल्ली में काम करता है, उसके परिवार में यहां पर उसकी पत्नी तीन बच्चे और सास के साथ रहती थी। सोमवार की शाम सास बाजार से सब्जी लेने गई थी। शोभा गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान पाइप से गैस लीक रह हा था। देखते-देखते अचानक आग गई। पूरे सिलेंडर में आग धधकने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें