तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से गर्मी में भी लोगों का हुजूम एकत्रित हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि हमारी बड़ी जीत होगी। इंडी गठबंधन की सरकार का बनना तय है।
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि चुनाव आते ही जवान जो शहीद हो जाते हैं। मोदी जी चुनाव के समय हथकंडे अपनाते हैं। पीएम मोदी ने लोगों को लड़वाने का काम किया है। हिन्दू और मुसलमान में देश को बांटने का काम किया है। जवान मोदी जी की वजह से शहीद हुए। पहले कहां इतने जवान शहीद होते थे।
विज्ञापन
जनता बताएगी कौन माफियाओं की पार्टी है?
तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा के लोग केवल इधर-उधर की बातें करते हैं। जनता के बीच जाकर मुद्दे की बात नहीं करते हैं। राजद माफियाओं की पार्टी है। रामकृपाल यादव के इस बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि समय आ गया है जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन माफिया है? और, कौन क्या है? जनता सबकुछ जानती है। वह बताएगी कि कौन माफियाओं की पार्टी है। बिना नाम लिए रामकृपाल यादव निशाना साधते हुए कहा कि जनता के बीच जहां-जहां कुछ लोग जा रहे, वहां की जनता उन्हें नकार रही है। कौन आंसू बहा रहा और कौन भीख मांग रहा है? यह तो जनता जान रही है। यह लोग बहरूपिया हैं, अभी से ही सतर्क हो जाइए। इस बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से दीदी मीसा भारती की जीत तय है।
तेज प्रताप ने कर दी यह भविष्यवाणी
दरअसल, तेजप्रताप यादव अपनी बड़ी बहन और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के साथ मीटिंग में शामिल होने बेली रोड स्थित लालू खटाल (गौशाला) गए थे। यहां पर पूर्व मंत्री और दानापुर के विधायक रामानंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से गर्मी में भी लोगों का हुजूम एकत्रित हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि हमारी बड़ी जीत होगी। इंडी गठबंधन की सरकार का बनना तय है। हम भविष्यवाणी करते हैं।