फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : पप्पू यादव बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमीन पर हवा नहीं; युवा काफी नाराज हैं

Sun, 05 May 2024 08:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

पूर्व सांसद ने कहा कि कि बिहार में इंडी गठबंधन को कांग्रेस पार्टी को ज्यादा तवज्जो देना चाहिए था। क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व सांसद पप्पू यादव आज गया पहुंचे। यहां पर कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया के जितने भी महापुरुष हैं, उन सभी लोगों का ईश्वर पर आस्था है। हर लोग मंदिर जाते हैं। क्योंकि यहां आने से आंतरिक खुशी मिलती है।

विज्ञापन


जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है
वहीं लोकसभा चुनाव के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जमीन पर कोई हवा नहीं है। जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया कोई भी विकास दिख नहीं रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी देश में जो कार्य किया है, उसका प्रतिफल देखने को नहीं मिल रहा है। आज भी किसानों की समस्याएं, महंगाई और युवाएं रोजगार के लिए तरस है। यही कारण है कि आज युवा सबसे ज्यादा नाराज हैं।

इंडी गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को ज्यादा तवज्जो देना चाहिए था
पूर्व सांसद ने कहा कि कि बिहार में इंडी गठबंधन को कांग्रेस पार्टी को ज्यादा तवज्जो देना चाहिए था। क्योंकि, 2024 का लोकसभा चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी पूरी तरह से त्यागी, कर्मठ और निर्विवादित नेता हैं। ऐसे में बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की अधिक से अधिक चुनावी सभा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो बातें हैं और इंडिया गठबंधन का जो मुद्दा है, उसको आगे बढ़ना चाहिए था। उस पर चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें