फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भारी बारिश के बाद जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, राजद नेता तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी पर ली चुटकी

Sat, 29 May 2021 11:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

चक्रवात यास तूफान भले ही शांत पड़ गया हो, लेकिन उसका असर बिहार पर ज्यादा दिख रहा है। बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है, जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसको लेकर राजद नेताओं ने सुशील मोदी के मजे लिए हैं।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव (फ़ाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार पर दिख रहा है। राज्य में पिछले दो दिन से भारी से भारी बारिश हो रही है। राजधानी पटना का हाल तो सबसे ज्यादा खराब है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, अस्पतालों में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, लेकिन इस सबके बीच राजनीति भी खूब हो रही है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल राजद ने एक बार फिर राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


तेजप्रताप का सुशील मोदी पर तंज
हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर भाजपा नेता सुशील मोदी की चुटकी ली है।  ट्वीट में उन्होंने लिखा, " बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है और ऐसे में हॉफ पैंट में भागने वाले प्राणी को कहीं से भी भागते देखे जाने का पूरा आसार है. अतः जनमानसों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि सब-लोग अपना और अपने पड़ोसियों का पूरा ख़्याल रखें."
 

रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना
वहीं तेजप्रताप के ट्वीट के दो घंटे बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के मजे लिए। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा  कहीं हाफ पेंट में तैर रहे बरसाती मेंढक को देखा है ? जो पिछली बरसात में पड़ोसियों को छोड़कर सड़कों पर आकर हाफ पैंट में खड़ा था." 
विज्ञापन

 

पिछली बार सुशील मोदी के आवास में घुसा था पानी
गौरतलब है कि पिछली बार पटना में ज्यादा बारिश होने से जगह-जगह जल भराव हो गया था। उस वक्त सुशील मोदी के आवास में पानी घुस गया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से सुशील मोदी को वहां से बाहर निकाला गया था। उस दौरान सुशील मोदी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने नजर आए थे। उसी को लेकर राजद नेताओं ने उनकी चुटकी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें