फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गैस टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षक की मौत, चालक गाड़ी छोड़ कर फरार; स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा

Sat, 23 Sep 2023 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar Accident News: चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह चांदी सहार मुख्य मार्ग पर रूपचकिया गांव के पास अनियंत्रित गैस टैंकर ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी। उससे साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। चालक और गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक नरेंद्र प्रताप और शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में शनिवार की सुबह चांदी-सहार मुख्य मार्ग पर रूपचकिया गांव के पास अनियंत्रित गैस टैंकर की टक्कर लगने से साइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपचकिया गांव निवासी दिवंगत इंद्रजीत सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ठुनमुन सिंह (46) के रूप में हुई है। पेशे से शिक्षक नरेंद्र प्रताप लोदीपुर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। शनिवार की सुबह नरेंद्र सिंह साइकिल से लोदीपुर स्कूल जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे गैस टैंकर ने साइकिल सवार नरेंद्र प्रताप को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोग घायल को पहले चांदी इलाज के लिए ले गए। जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। नरेंद्र प्रताप के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमन उर्फ सूरज कुमार है जिसने हाल ही में आर्मी ज्वाइन की है। दूसरा बेटा शिवम कुमार बीए पार्ट वन का छात्र है। पुलिस जिस गाड़ी से घटना हुई है। उसे जब्त कर लिया है।

मृतक के भतीजे यशवंत सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से स्कूल लोदीपुर पढ़ाने जा रहे थे। तभी रास्ते में गैस की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण इनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा फोन पर घटना की सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में नरेंद्र सिंह घायल हो गए हैं। उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलने के बाद हम लोगों ने सदर अस्पताल पहुंच कर देखा कि इनकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह चांदी सहार मुख्य मार्ग पर रूपचकिया गांव के पास अनियंत्रित गैस टैंकर ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी। उससे साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक निजी स्कूल में शिक्षक था। सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाने पर लाई है। चालक और गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें