फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया-लालू बातचीत पर सस्पेंस: तेजस्वी का दावा- बात हुई, भक्त चरण दास बोले- दावे में कोई सचाई नहीं

Wed, 27 Oct 2021 07:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

तारापुर में उपचुनाव रैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा, 'सोनिया गांधी से हमारी बातचीत हुई है। सोनिया जी के स्वास्थ्य के बारे में मैंने जानकारी ली। हमने उनसे विपक्ष के सभी नेताओं की एक बैठक बुलाने की मांग की है।'
 
विज्ञापन
सोनिया गांधी और लालू यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजद प्रमुख लालू यादव के बीच फोन पर बातचीत को लेकर दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि लालू यादव व सोनिया गांधी के बीच बात हुई है। उधर, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि इस दावे में कोई सचाई नहीं है। दरअसल बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें महागठबंधन में टूटन हो गई है। कांग्रेस व राजद ने अपने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं, जबकि एनडीए ने दोनों सीटें सहयोगी जदयू को दे दी है। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने यह कहा- 
बुधवार को बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा के लिए जा रहे तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी- लालू यादव के बीच चर्चा की खबरों को लेकर कहा, 'हां, बात हुई है। दोनों नेताओं के बीच बात होती रहती है। उनके बीच शुरू से ही अच्छे संबंध रहे हैं।' तेजस्वी ने यह नहीं बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच गठबंधन टूटने को लेकर क्या बात हुई? तेजस्वी ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। 

भक्त चरण दास ने किया खारिज
उधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि सोनिया गांधी व लालू प्रसाद यादव के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। यदि बात होती तो मुझे सूचित किया जाता। इस दावे में कोई सचाई नहीं है। 
विज्ञापन


लालू यादव ने रैली में यह कहा- 
तारापुर में उपचुनाव रैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा, 'सोनिया गांधी से हमारी बातचीत हुई है। सोनिया जी के स्वास्थ्य के बारे में मैंने जानकारी ली। हमने उनसे विपक्ष के सभी नेताओं की एक बैठक बुलाने की मांग की है।'

नीतीश के बयान को लेकर तेजस्वी का निशाना
मंगलवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के उस बयान पर पलटवार किया था, जिसमें लालू यादव ने कहा था, 'हम नीतीश सरकार का विसर्जन करने आए हैं'। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा था, 'लालू यादव उनको गोली ही मरवा दें।' इस पर तेजस्वी ने कहा, 'जिसकी जैसी दृष्टि, उसको वैसी सृष्टि नजर आती है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें