फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी बोले: लालू के शासन में अफगानिस्तान बन गया था बिहार, बंदूक के दम पर चलता था अपहरण उद्योग

Wed, 01 Sep 2021 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्विटर पर लालू प्रसाद यादव के शासनकाल, नीतियों और राजद में बनी तकरार की स्थितियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि लालू के शासन के दौरान बिहार, अफगानिस्तान जैसा हो गया था। सुशील कुमार मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट में यादव परिवार पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर भी आरोप लगाए। 

विज्ञापन


क्या बोले सुशील कुमार मोदी

  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कुशासन में बंदूक के बल पर अपहरण उद्योग चला, 100 से ज्यादा नरसंहार हुए और महिलाएं घर से निकलने में डरती थीं। शिक्षा चौपट थी। विकास ठप था।
  • लालू प्रसाद ने अपने दौर में बिहार को आज के अफगानिस्तान जैसा ही बना दिया था। लालू के जेल जाने पर उनकी  'खड़ाऊं सरकार' चलाने वाले जगदानंद को राजद में छिपा तालिबान क्यों नहीं दिखा?
  • राजद के छोटे राजकुमार (तेजस्वी यादव) की इच्छा के मुताबिक काम करने और बड़े राजकुमार (तेज प्रताप यादव) से  लगातार अपमानित होने के दबाव में जगदानंद मानसिक संतुलन खो रहे हैं।
  • जगदानंद सिंह इसी के चलते हिंसा में विश्वास करने वाले बर्बर तालिबानियों की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) के साथ कर रहे हैं।
  • लालू परिवार की भक्ति, पुत्र मोह और वोट बैंक की राजनीति करने में जगदानंद इतना नीचे गिर जाएंगे, यह किसी ने कभी नहीं सोचा होगा।
  • जिस राष्ट्रीय स्वयंसेवर संघ की देशभक्ति और पीड़ित मानवता के प्रति सेवा भाव से जेपी तक प्रभावित हुए, उसे राजद के एक वरिष्ठ नेता का तालिबानी कहना अत्यंत दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय है।
जगदानंद सिंह के आरएसएस को तालिबानी बताया था
इससे पहले राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आरएसएस को तालिबानी बताया था। आरजेडी कार्यालय में हुए आपदा प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि तालिबान एक नाम नहीं बल्कि संस्कृति है जो अफगानिस्तान में है। भारत में आरएसएस तालिबानी है और कुछ नहीं है। आरएसएस दाढ़ी वाले लोगों को, चूड़ी बेचने वालों को, छुरी बेचने वालों को पीटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में खड़ा होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें